किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़, कई एकड़ गेहूं की फसल व नाड़ जलकर हुई राख

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Apr, 2022 06:59 PM

many acres of wheat crop and pulses burnt to ashes

करीबी गांव मोरो और ढक मजारा आज 3 बजे के करीब अचानक आग लगने के कारण दो किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

अप्परा (दीपा): करीबी गांव मोरो और ढक मजारा आज 3 बजे के करीब अचानक आग लगने के कारण दो किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। जानकारी अनुसार आज आग लगने कारण किसान गुरविन्दर सिंह पुत्र महिंद्र सिंह पूर्व सरपंच के 7 खेत गेहूं के और किसान गुरमुख सिंह बब्बू पुत्र भजन सिंह की 3 खेत राख हो गए। इसी तरह किसान गुरदावर सिंह पुत्र किशन सिंह के 4 खेत और भुपिन्दर सिंह के भी 4 खेत भूसा बनाने के लिए रखे हुए नाड़ी के आग की चपेट में आने कारण जल कर राख हो गए। आग की घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने के लिए करीब 20 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंची। इलाका निवासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उक्त पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!