बड़ा सवाल: आम आदमी पार्टी की सरकार में लुधियाना से कोन होगा मंत्री

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2022 05:28 PM

big question who will be the minister from ludhiana

भगवंत मान की कैबिनेट में फेरबदल होने की चर्चा के दौरान एक ही सवाल सुनने को मिल रहा है कि

लुधियाना( हितेश): भगवंत मान की कैबिनेट में फेरबदल होने की चर्चा के दौरान एक ही सवाल सुनने को मिल रहा है कि लुधियाना से मंत्री कोन होगा ? यहां बताना उचित होगा कि पिछली लगभग सभी सरकारों में लुधियाना से एक या ज्यादा मंत्री रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी  द्वारा लुधियाना जिला के 13 में से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है।

हालांकि मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है जिसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग के बाद चर्चा तेज हो गई है। इसमें दूसरी बार जीतने वाले कुछ और विधायकों को मंत्रिमंडल में एडजस्ट किया जा सकता है। क्योंकि पहले दूसरी बार जीतने वाले विधायकों को नजरअंदाज करके नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था,
जिनमें से विजय सिंगला को करप्शन के आरोप में बर्खास्त किया जा चुका है जिसके बाद खाली हुए विभाग की जिम्मेदारी देने के अलावा खुद मुख्यमंत्री का बोझ कम करने के लिए नए मंत्रियों को चुनने की कवायद शुरू की गई है। 

लेकिन लुधियाना में से किस विधायक को मंत्री बनाया जाएगा इसकी तस्वीर अब तक साफ नहीं हो पाई है। हालांकि एक बार फिर जगरांव से लगातार दूसरी बार जीतने वाली सरबजीत मानूके का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं पहली बार जीतने वाले या दूसरी पार्टियों से आए विधायक भी मंत्री बनने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!