ओवर स्पीड ट्रक ने एक्टिवा सवार टीचर को कुचला, मौत

Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2019 10:44 AM

accident

थाना सराभा नगर के इलाके दक्षिणी बाईपास पर ओवर स्पीड ट्रक ने एक्टिवा सवार 2 टीचर्स को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक्टिवा चला रही टीचर की मौत हो गई

लुधियाना(ऋषि): थाना सराभा नगर के इलाके दक्षिणी बाईपास पर ओवर स्पीड ट्रक ने एक्टिवा सवार 2 टीचर्स को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक्टिवा चला रही टीचर की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे राहगीरों ने उपचार के लिए पास के प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया।

इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बलविंद्र सिंह (42) निवासी फिरोजपुर रोड के रूप में हुई है।पुलिस को दिए बयान में जसवीर सिंह निवासी विशाल नगर, पक्खोवाल रोड ने बताया कि उसकी पत्नी अमृतपाल कौर (34) बाडेवाल स्थित सरकारी स्कूल में प्राइवेट टीचर थी।

हर रोज की तरह अपनी टीचर सहेली संगीता के साथ दोपहर लगभग 2 बजे स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर वापस आ रही थी। उसकी पत्नी एक्टिवा चला रही थी, जबकि सहेली पीछे बैठी थी। तभी पीछे से आए ओवर स्पीड ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक ने पत्नी को कुचल डाला, जबकि पीछे बैठी सहेली नहर किनारे की तरफ गिरने से घायल हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया लेकिन कुछ दूरी पर खड़े ट्रैफिक पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!