दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार नौजवान को कुचला, हुई मौत

Edited By Kalash,Updated: 31 May, 2022 05:08 PM

traumatic road accident

खन्ना के समराला रोड फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे के दौरान एक नौजवान की मौत

खन्ना (विपिन): खन्ना के समराला रोड फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे के दौरान एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक नौजवान की पहचान रॉबिनप्रीत सिंह निवासी गांव माजरी, खन्ना के रुप में हुई है, जो कि कालेज में बी.कॉम. का विद्यार्थी था। मंगलवार सुबह वह अपने मोटरसाइकिल पर कॉलेज जा रहा था। राहगीर सुरजीत सिंह और मृतक के दोस्त स्वास्तिक कालिया ने बताया कि उनके आगे रोबिनप्रीत सिंह अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

रास्तो में ट्रक को ओवरटेक करते समय कार की टक्कर लगने के कारण वह मोटरसाइकिल सहित रोड पर गिर गया। इतने में पिछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस ने इस संबंधी कार चालक की लापरवाही बताते हुए उस पर मामला दर्ज कर लिया है। \

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!