पुलिस के हाथ लगी सफलता, हैरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 11 May, 2022 05:58 PM

police got success person including heroin arrested

पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. रविकुमार के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस पार्टी को उस समय सफलता हासिल हुई

खन्ना : पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. रविकुमार के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस पार्टी को उस समय सफलता हासिल हुई जब एक कथित आरोपी को 7 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस बारे में थानेदार गुरप्रताप सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस पार्टी अनाज मंडी गेट नंबर 1 के पास मौजूद थी तभी एफ.सी.आई. के गोदामों के पास पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। उसने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र अवतार कृष्ण निवासी प्रभात नगर गली नंबर 4 ढोलेवाल लुधियाना बताया। तलाशी लेने पर कथित आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम हैरोइन बरामद हुई कथित आरोपी का रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!