पुलिस के हाथ लगी सफलता, स्मैक सहित आरोपी काबू

Edited By Kalash,Updated: 16 May, 2022 05:57 PM

police got success accused including smack arrested

पुलिस जिला खन्ना द्वारा एक कथित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मनिंदर सिंह उर्फ कुलविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव नागरा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे माननीय

खन्ना : पुलिस जिला खन्ना द्वारा एक कथित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मनिंदर सिंह उर्फ कुलविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव नागरा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी जब संदिग्ध पुरुषों की तलाश में नाकाबंदी के दौरान पुलिस चौकी हैंडों के पास मौजूद थी तो तभी पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर जैसे ही वह पीछे की ओर भागने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर जब तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम स्मैक के साथ-साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

इस संबंध में आई.ओ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान पुलिस द्वारा जहां एक और उसका पुराना इतिहास जानने की कोशिश की गई, वहीं दूसरी ओर यह गोरखधंधा कितनी देर से कर रहा है, इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी लेते हुए जहां से यह स्मैक खरीदता था, पर भी कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पिछले कई सालों से वह नशा करने का आदि है। उसने यह स्मैक अंबाला से 7500 रुपए देकर खरीदी थी। पुलिस अब स्मैक बेचने वाले को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!