पुलिस के हत्थे चढ़ा कपड़ा व्यापारी, लाखों रुपए सहित किया गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 17 May, 2022 05:35 PM

cloth merchant arrested

खन्ना पुलिस ने सहारनपुर के एक कपड़ा व्यापारी को 27 लाख, 15 हज़ार

खन्ना (विपन): खन्ना पुलिस ने सहारनपुर के एक कपड़ा व्यापारी को 27 लाख, 15 हज़ार 500 रुपए सहित गिरफ़्तार किया है। यह व्यापारी कैंटर में लिफ़्ट लेकर बैग में रुपए छिपा कर ले जा रहा था। पुलिस ने नाके पर इस व्यापारी को पकड़ा। मामले की अगली जांच आमदन टैकस विभाग को सौंपी गई है। 

डी. एस. पी. राजन परमिन्दर सिंह ने बताया कि थानेदार जगजीवन राम के  नेतृत्व में पुलिस पार्टी प्रिस्टाईन माल के पास नाके पर मौजूद थी तो एक कैंटर को शक के आधार पर रोका गया। कैंटर में सहारनपुर का कपड़ा व्यापारी तानिम बैठा था, जिसने बैग पकड़ा हुआ था। थैले में से 27 लाख, 15 हज़ार, 500 रुपए बरामद हुए। रकम की कोई रसीद व्यापारी के पास नहीं थी। पुलिस ने रकम कब्ज़े में लेकर मामले की अगली जांच इंकम टैक्स विभाग को दी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!