12 किलो भुक्की सहित 1 गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 11 Jun, 2019 03:10 PM

1 arrested

पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरनदीप सिंह की हिदायतों पर समाज विरोधी तत्वों व नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की मुहिम तहत थाना सिटी खन्ना-2 की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 12 किलो भुक्की सहित काबू कर लिया है।

खन्ना (कमल): पुलिस जिला खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरनदीप सिंह की हिदायतों पर समाज विरोधी तत्वों व नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की मुहिम तहत थाना सिटी खन्ना-2 की पुलिस पार्टी ने एक व्यक्ति को 12 किलो भुक्की सहित काबू कर लिया है।

थाना सिटी खन्ना-2 के एस.एच.ओ. इंस. गुरमेल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थानेदार बेअंत सिंह व सहायक थानेदार कीमती लाल के नेतृत्व में नार्कोटिक सैल के सहयोग से पुलिस पार्टी द्वारा जी.टी. रोड स्थित शनि मंदिर के सामने देर रात करीब 12 बजे वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक पंजाब रोडवेज की बस जो दिल्ली से लुधियाना जा रही थी, को रोककर तलाशी लेने लगे तो बस की पिछली खिड़की खोलकर एक नौजवान एक भारी बैग पकड़कर भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस पार्टी ने उक्त नौजवान को काबू कर लिया और उसकी तलाशी दौरान उससे 12 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। कथित आरोपी की पहचान रविकांत निवासी खड़ान, जिला चन्दौली (यू.पी.) के तौर पर हुई है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!