ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर, 3 घायल

Edited By Kalash,Updated: 27 Feb, 2023 11:46 AM

truck motorcycle collision 3 injured

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर देर शाम एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुए सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए

कपूरथला : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी रोड पर देर शाम एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुए सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार अवतार सिंह पुत्र इंदर सिंह, सागर पुत्र विजय कुमार, और बब्बी पुत्र हरबंस लाल वासी लेदर कंपलेक्स जालंधर मोटरसाइकिल (नंबर पी.बी-08-डी-जैड-3286) पर आर.सी.एफ की तरफ जा रहे थे। जब वह शेखूपुर से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक ट्रक (नंबर आर.जे-13-जी.ए-4732) ने उनको टक्कर मार दी। घटना उपरांत ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सड़क दुर्घटना में अवतार सिंह की टांग ट्रक के पहिए के नीचे आने से टूट गई और बाइक चालक की मौके पर ही बाजू शरीर से अलग हो गई और उसकी टांग भी टूट गई जबकि तीसरा व्यक्ति भी गंभीर जख्मी हो गया। भयानक सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को एक व्यक्ति ने आटो की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी डाक्टर ने बताया कि तीनों की हालत बहुत गंभीर है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर के लिए रैफर कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!