सावधान! इस तरह OTP नंबर चोरी कर जालसाज लूट रहे आपके पैसे

Edited By Vaneet,Updated: 14 Feb, 2020 01:18 PM

otp by deception 1 lakh 7 thousand rupees with number

एक महिला के बैंक खाते से 1 लाख 7 हजार रुपए की रकम निकलवाने के मामले में थाना...

कपूरथला(भूषण): एक महिला के बैंक खाते से 1 लाख 7 हजार रुपए की रकम निकलवाने के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मीनाक्षी चावला पत्नी डा. कमल किशोर चावला निवासी रोज एवेन्यू कपूरथला ने थाना सिटी कपूरथला को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने 19 जनवरी को अपने बैंक खाते से क्रैडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था। 

23 जनवरी को बैंक से क्रैडिट कार्ड घर के पते पर मिल गया था। 7 फरवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आई तथा धोखे से एक व्यक्ति ने उससे ओ.पी.टी. नंबर ले लिया व बाद में उसके अकाऊंट से 1 लाख 7 हजार रुपए की रकम निकलवा ली। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!