पहले लड़की को फंसाया प्रेम जाल में, फिर होटल ले जा दिया इस घटना को अंजाम

Edited By Kalash,Updated: 18 Aug, 2022 05:20 PM

girl raped on the pretext of marriage

एक लड़की को शादी का झांसा देकर युवक ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में एक लड़की को विवाह का झांसा दे कर एक नौजवान द्वारा होटल में ले जा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची। तस्वीरें खींचने के बाद यह तस्वीरें उसके ही मोबाईल से उसके भाई को भेजने की भी सूचना मिली है।

जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के एक गांव की अमीषा (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सुखविंदर सिंह उर्फ ​​कक्कड़ पुत्र बलवीर सिंह के संपर्क में आई थी। आरोपी ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी अपने साथ आपत्तिजनक तस्वीरें ली और डरा धमका कर होटल में रखा था। इसके बाद आरोपी ने उसके पर्स में रखें मोबाइल फोन को चोरी कर ऑडियो रिकार्डिंग व आपत्तिजनक तस्वीरें लड़की के भाई के फोन पर भेज दी। 

पुलिस ने अमीषा की शिकायत पर आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ ​​कक्कड़ के खिलाफ 420,376,379,506,66 ए,66 ई इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के तहत केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ कक्कड पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!