ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार व्यक्ति की हुई मौत

Edited By Mohit,Updated: 15 Oct, 2019 10:39 PM

activa rider dies after being hit by truck

गांव कोठे काला संघिया निवासी एक व्यक्ति की कालीवेईं पुली के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।

कपूरथला (महाजन): गांव कोठे काला संघिया निवासी एक व्यक्ति की कालीवेईं पुली के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है तथा ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान तरलोचन सिंह(45) पुत्र चरण सिंह निवासी कोठे कालासंघिया के रुप में हुई। परिजनो के अनुसार सोमवार को वह एक्टिवा पर बस अड्डे की ओर घरेलू काम के लिए जा रहा था, जब वह हुसैनपुर-बूलपुर रोड पर स्थित काली वेईं पर पहुंचा, तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। गिर कर वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए परिजन सिविल अस्पताल कपूरथला लाए। 

ड्यूटी डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की दशा गंभीर बताई और जालंधर के अस्पताल रैफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर लोधी के शव गृह में रखवा दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!