रहस्यमय हालात में ट्रेन की चपेट में आने से 2 की मौत

Edited By Kalash,Updated: 14 Aug, 2022 11:52 AM

2 died after being hit by a train under mysterious circumstances

विभिन्न मामलों में गहन रहस्यमय हालात में 2 लोगों की ट्रेन की चपेट

फगवाड़ा (जलोटा): विभिन्न मामलों में गहन रहस्यमय हालात में 2 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो जाने की सूचना मिली है।

रेलवे पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरभेज सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति का शव जिसकी पहचान नहीं हो सकी है रेलवे पुलिस ने गांव चहेड़ू के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया है। अब तक की गई जांच से लगता है कि मृतक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

इसी तरह फगवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुलिस की टीम को एक युवक का शव मिला है। उन्होंने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। दोनों मामलों में रेलवे पुलिस अभी तक मृतकों की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!