Crime : जम्मू कश्मीर में गौ-तस्करी के प्रयास विफल, मौके पर दबोचे आरोपी, 13 मवेशी बचाए

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jun, 2026 11:30 PM

cattle smuggling attempt foiled in jammu  kashmir

गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जम्मू ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 13 गोवंशीय पशुओं को बचाया और तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया।

जम्मू, : गौ-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जम्मू ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 13 गोवंशीय पशुओं को बचाया और तस्करी के प्रयासों को नाकाम कर दिया।

पुलिस पोस्ट चौकी चौरा की टीम ने वाहन नंबर JK12C-8926 को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में 4 गोवंशीय पशु अमानवीय तरीके से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान  रईज अहमद पुत्र मोहम्मद रुस्तम निवासी सैकलू, मंडी, जिला पुंछ (चालक) और  मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद आजम निवासी वार्ड नंबर-1, चंदक, तहसील हवेली, जिला पुंछ के रूप में हुई है। 

दूसरा मामला: 

रात्रि के दौरान थाना डोमाना की पुलिस टीम ने महिंद्रा टाटा मोबाइल वाहन नंबर JK02DT-4769 को रोका। जांच के दौरान वाहन में 9 गोवंशीय पशु अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। पुलिस को देखकर चालक वाहन और पशुओं को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सभी 9 पशुओं को सुरक्षित बचा लिया और वाहन को जब्त कर लिया। इस संबंध में एफआईआर नंबर 125/2026, धारा 223 बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


शराब तस्कर भी दबोचे, अवैध शराब बनाने का सामान बरामद

जम्मू,  : जम्मू ग्रामीण पुलिस ने खौर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बनाने में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। पुलिस थाना खौर की टीम ने गश्त और जांच के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान विपन कुमार (25 वर्ष) पुत्र रोमेश चंद्र निवासी नई बत्ती (करटयाल सिम्बल), तहसील खौर, जिला जम्मू के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक गैलन लाहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण), एक बोतल अवैध देसी शराब तथा शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला एक बर्तन बरामद किया गया। बरामद लाहन को कानूनी प्रक्रिया के तहत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना खौर में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरे मामले में जम्मू ग्रामीण पुलिस ने डोमाना थाना क्षेत्र में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर बॉर्डर पुलिस पोस्ट संदवां (थाना डोमाना) की टीम ने परवीन लाल पुत्र मांगा राम निवासी भगतपुर के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से जेके देसी व्हिस्की के 108 क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना डोमाना में एफआईआर नंबर 124/2026 धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!