संत कबीर दास जी ने जातिवाद से रहित समाज का सपना देखा था: संतोख चौधरी

Edited By Vaneet,Updated: 06 Jun, 2020 11:11 AM

sant kabir das ji had dreamed of a society devoid of casteism

कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि संत कबीर दास जी भक्ति आंदोलन ....

जालन्धर(धवन): कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि संत कबीर दास जी भक्ति आंदोलन के समय के महत्वपूर्ण संत हुए जिन्होंने उस समय जातिवाद से रहित समाज का सपना देखा था। चौधरी ने आज भार्गव कैंप स्थित कबीर मंदिर में जाकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अॢपत करते हुए कहा कि संत कबीर दास जी की बाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में भी शामिल हैं। 

सांसद ने कहा कि संत कबीर दास जी एक महान समाज सुधारक भी थे जिन्होंने उस समय समाज में प्रचलित अंधविश्वासों तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। संत कबीर दास जी ने कई दोहों व श्लोकों की रचना की जिसमें से कईयों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में भी स्थान मिला हुआ है।

सांसद संतोख चौधरी ने कहा कि संत कबीर दास जी ने सच्चाई तथा मानवता की सेवा करने के रास्ते पर मनुष्य को चलने की प्रेरणा दी। संत कबीर का मानना था कि जहां पर सच्चाई तथा मानवता है वहां धर्म की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कबीर दास ने समाज में बराबरी का लोगों को दर्जा देने की वकालत की थी। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर आज अमल करने की और भी जरूरत है ताकि सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सके।  

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी धर्मों का सत्कार करती है। अब कोरोना वायरस को देखते हुए समाज को अभी सतर्कता से आगे बढऩा है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!