श्री रामनवमी उत्सव कमेटी की बैठक आयोजित

Edited By swetha,Updated: 09 Mar, 2020 01:48 PM

ramnavami utsav committee meeting

श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से निकाली जा रही श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियो को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी की बैठक रविवार को गीता मंदिर अर्बन...

जालंधर(सोनू): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से निकाली जा रही श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर तथा नगर निवासियो को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी की बैठक रविवार को गीता मंदिर अर्बन स्टेट फेस-2 में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन पंजाब केसरी के मुख्य संपादक पद्म श्री विजय चोपड़ा जी ने किया। प्रभु श्री राम महिमा का गुणगान गीता मंदिर हरीश एंड पार्टी पाठनकोट वालों द्वारा किया किया।

मंदिर के प्रधान लवली ने बहुत सालों से रामनवमी की शोभायात्रा उत्साह से निकाली जा रही है। वह इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। एम.डी. सभ्रवाल ने कहा कि कई सालों से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस बार बहुत बढ़िया पैदल शोभायात्रा निकाली जाएगी।  बैठक में समय पर पहुंचने वाले राम भक्तों का पंक्चुएलिटी ड्रा, लक्की ड्रा तथा माता वैष्णो देवी यात्रा का हैलीकाप्टर टिकट बम्पर ड्रा निकाला गया।  सदस्यता नवीकरण तथा नए सदस्य बनाने के लिए काऊंटर भी  लगाया गया। भक्तों का  डाक्टरो की टीम द्वारा मैडीकल चैकअप किया गआ। बैठक के समापन के बाद राम भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!