2 दिन के ट्रायल में रामामंडी फ्लाईओवर पास

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Oct, 2019 10:11 AM

ramamandi flyover pass in 2 day trial

नहीं हो पाई एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों से मीटिंग

जालंधर(कमलेश): 2 दिन के ट्रायल में रामामंडी फ्लाईओवर पास हो गया है। आज फ्लाईओवर को हरी झंडी दी जा सकती है। कल एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों से मीटिंग नहीं हो पाई। ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गगनेश कुमार का कहना है कि संभव है कि आज एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रामामंडी फ्लाईओवर को हरी झंडी दे दी जाए और इसके साथ ही यह भी संभावना है कि पी.ए.पी. फ्लाईओवर की बंद लेन को भी खोल दिया जाए। गौरतलब है कि सोमवार को रामामंडी फ्लाईओवर और अंडरपाथ को ट्रायल बेस पर खोला गया था।

सवारियों के लालच में रामामंडी चौक पर रोकी जा रही हैं बसें
रामामंडी फ्लाईओवर को खोले जाने के बावजूद जालंधर-लुधियाना रूट पर जाने वाली बसें फ्लाईओवर पर जाने की बजाय अभी भी रामामंडी चौक से सवारियां उठाने के लालच में सर्विस लेन से ही गुजर रही हैं। बस चालकों का यह रवैया ट्रैफिक समस्या को बढ़ा रहा है। आज आधिकारिक तौर पर फ्लाईओवर को हरी झंडी दे दी जाएगी। उसके बाद आने वाला समय ही बताएगा कि फ्लाईओवर की बजाय सर्विस लेन का प्रयोग कर रही बसों पर ट्रैफिक पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!