श्री रामनवमी उत्सव कमेटी की छठी प्रभातफेरी माडल हाऊस से निकली

Edited By swetha,Updated: 14 Mar, 2020 04:28 PM

ram navami utsav committee parabhatphere

श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को दोपहर 1 बजे श्री राम चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जालंधर(सोनू): श्री राम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को दोपहर 1 बजे श्री राम चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

नगर निवासियों को निमंत्रण देने तथा श्री राम नवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर कमेटी द्वारा प्रारंभ की गई प्रभातफेरियों की शृंखला के तहत आज छठी प्रभातफेरी धार्मिक उत्सव कमेटी माडल हाऊस द्वारा इन्दू देवा मंदिर माडल हाऊस से आरंभ हुई। 

माडल हाऊस के आस-पास इलाके से होती हुई प्रभातफेरी का विश्राम विवेक सहगल जिग जैग के निवास पर हुआ।  प्रभातफेरी में करण कृष्ण दास, रोहित खुराना लाडली संकीर्तन मंडल जैन मार्कीट कपड़े वाले, मुकुल घई, विक्की घई श्री राधा कृपा संकीर्तन मंडल पंजपीर सामने गोपाल मन्दिर आदि भक्तों द्वारा प्रभु श्री राम महिमा का गुणगान किया गया।  प्रभातफेरी में पहुंचने वाले राम भक्तों में लक्की ड्रा निकाला गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!