युवक की कलाई काटने वालों की तलाश में छापामारी जारी

Edited By Vaneet,Updated: 08 Jul, 2020 11:41 AM

raids continue in search of those who cut the young man wrist

गत दिवस खुरला किंगरा के पास युवक की कलाई काटने के मामले में थाना 7 की पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी की लेकिन...

जालंधर(वरुण): गत दिवस खुरला किंगरा के पास युवक की कलाई काटने के मामले में थाना 7 की पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी की लेकिन सभी आरोपी फरार मिले। पुलिस अब नामजद हुए युवकों के परिजनों पर दबाव डाल रही हैं ताकि आरोपी खुद पेश हो सके। इसके अलावा पुलिस फरार युवकों के मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने में लगी हुई है जबकि रिश्तेदारों के भी मोबाइलों से इनपुट जुटाने की कोशिश की जा रही है। 

बता दें कि खुरला किंगरा के पास 4 दिन पहले ऑटो में सवार होकर आए करीब आधा दर्जन तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने संजीव निवासी खुरला किंगरा पर जानलेवा हमला कर दिया था। संजीव का कसूर यह था कि उसने नाबालिका को भगा कर लेकर आए युवक को पकडऩे आई होशियारपुर पुलिस की मदद की थी। ऐसे में संजीव पर अटैक हुआ था। हमलावरों ने संजीव को मारने की कोशिश की थी लेकिन संजीव ने खुद का बचाव किया तो उसकी कलाई काट दी गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!