बेटी की मौत के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने में भोगपुर पुलिस असफल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Dec, 2019 09:02 AM

police fail to arrest accused

परिवार ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से लगाई इंसाफ की गुहार

भोगपुर(सूरी): कुछ दिन पहले थाना भोगपुर के गांव भटनूरा लुबाना में एक नवविवाहिता ने ससुराल परिवार के दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी, लेकिन नवविवाहिता की मौत के लिए जिम्मेदार आरोपियों को भोगपुर पुलिस अभी तक गिरफ्तार करने में असफल रही है, जिसके चलते मृतका के परिवार वालों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में गांव भटनूरा में मृतका की माता परमजीत कौर, नगिन्द्र सिंह, सुखजिन्द्र सिंह, मनजीत कौर, नाजर सिंह, नरिन्द्र सिंह (सभी पंच), सरूप सिंह, बलविन्दर सिंह, आत्मा सिंह, गुरमेल कौर, सुखविन्द्र सिंह, मनजीत सिंह ने संयुक्त रूप से प्रैस कांफ्रैंस कर पंजाब सरकार और उच्च पुलिस अफसरों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

हालांकि मामले की जानकारी देते हुए मृतका की माता परमजीत कौर ने बताया कि उनके बयानों पर उनकी मृत बेटी के पति सुरिंद्र सिंह, सास अमरजीत कौर और ननद हरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज किए जाने के 15 दिन बाद भी भोगपुर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रही है, जिससे गांववासियों में भी रोष व्याप्त है। उन्होंने भोगपुर पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तार न किया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।

जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी : थाना प्रमुख
इस मामले में थाना प्रमुख जरनैल सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टियों की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार रेड की जा रही है। आरोपियों के घर को ताला लगा हुआ है और उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!