जूतों में हैरोइन छुपा सप्लाई देने जा रहा तस्कर गिरफ्तार, 200 ग्राम हैरोइन बरामद

Edited By swetha,Updated: 15 Nov, 2019 09:13 AM

police arrest heroine smuggler

जूतों की हील में नशीला पदार्थ छुपा कर सप्लाई देने जा रहे तस्कर को थाना मकसूदां की पुलिस ने विधिपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है।

जालंधर: जूतों की हील में नशीला पदार्थ छुपा कर सप्लाई देने जा रहे तस्कर को थाना मकसूदां की पुलिस ने विधिपुर अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान साजन सिंह उर्फ साजन पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी हमीदपुर जिला अमृतसर के रूप में हुई है। 

थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत एस.आई. रघवीर सिंह को सूचना मिली कि उक्त तस्कर अमृतसर से हैरोइन की सप्लाई देने के लिए जालंधर आ रहा है।  पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगा कर विधिपुर में बस से उतरते ही काबू कर लिया। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. सुरिन्द्र पाल की मौजूदगी में तस्कर के बैग की तलाशी ली तो उसमें पड़े जूतों में से 200 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।वहीं, मकसूदां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार साजन पर अमृतसर में भी मुकद्दमा दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!