दुकान से 80 हजार के मोबाइल व अन्य सामान चोरी

Edited By Vaneet,Updated: 23 Sep, 2020 03:13 PM

mobile and other goods worth 80 thousand stolen from the shop

गत रात्रि मेन बाजार में सथित 2 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की जिसमें ...

करतारपुर(साहनी): गत रात्रि मेन बाजार में सथित 2 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाने की कोशिश की जिसमें एक मोबाइल फोन और दूसरी कपड़े की दुकान है। कपड़े की दुकान में सैंटर लॉकिंग होने के कारण नुक्सान होने से बचाव हो गया जबकि मोबाइल की दुकान से करीब 80 हजार रुपए के मोबाइल फोन व असैसरी चोरी हो गई।

इस संबंधी आंनद टैलीकॉम के मालिक विशाल गल्होत्रा ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को दुकान को ताले लगा घर गया और जब सुबह वापस आया तो दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे और अंदर से मोबाइल फोन, असैसरी व गल्ले से नकदी सहित करीब 80 हजार का सामान चोरी हो चुका था जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे एस.आई. आत्मजीत सिंह ने बताया कि बाजार के सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!