जीजा के घर आई 30 साल की विवाहिता ने सल्फास निगल कर दी जान

Edited By Mohit,Updated: 27 Jan, 2020 09:00 PM

married woman commits suicide

देहात पुलिस के थाना पतारा के गांव नंगल फतेह खां में रहते अपने जीजा के घर आई 30 साल की............

जालंधर (महेेश): देहात पुलिस के थाना पतारा के गांव नंगल फतेह खां में रहते अपने जीजा के घर आई 30 साल की विवाहिता ने कोई सल्फास निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एस.एच.ओ. पतारा दलजीत सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान रिजमा पुत्री आत्मा राम निवासी गांव पुरहीरां जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। 

मृतका दो साल पहले अपने पति से हुए तलाक के कारण परेशान रहती थी। उसके तीन बच्चियां थीं। दो बच्चियां उसके पति के पास रहती थीं और एक बच्ची उसके पास थी। उसकी मौत से तीन मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। रिजमा के सल्फास निगलने की सूचना मिलते ही उसके रिश्तेदार उसे अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। पतारा पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए उसका सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!