देर रात तक पुराने गानों से गूंजता रहा जिमखाना क्लब

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2019 01:15 PM

madan mohan night in gymkhana club

मदन मोहन नाइट में पहुंचे कई दिग्गज गायक

जालंधर(खुराना): संगीत को समर्पित मदन मोहन यादगार सभा की ओर से स्थानीय जिमखाना क्लब परिसर में 25वीं सिल्वर जुबली मदन मोहन नाइट का आयोजन किया गया। इस दौरान कई दिग्गज गायकों ने अपनी कला के जौहर दिखाए। जिससे देर रात तक जिमखाना में पुराने फिल्मी गीत गूंजते रहे। 

क्लब प्रधान बी.पुरुषार्था ने इस नाइट का विधिवत शुभारम्भ किया, जबकि डिप्टी कमिश्नर वरिंद्र कुमार शर्मा विशेषातिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम दौरान सा-रे-गामा के होस्ट नरेश धीमान, मोहम्मद रफी अवार्ड विजेता चंद्रकांत, वायस आफ पंजाब दीप्ति, स्टार वायस आफ इंडिया अरविंद, भारत की शान एस. लता, इंडियन आइडल विजेता ज्योतिषा व विपुल तथा नवोदित कलाकार ज्योतिका व कृतिका व कई अन्यों ने स्व. मदन मोहन व अन्य संगीतकारों के गानों को मंच से गाकर उपस्थिति को आनंदित किया। सैंकड़ों की संख्या में क्लब सदस्यों के परिवार इस नाइट का लुत्फ लेने हेतु उपस्थित थे।

इस नाइट के आयोजन में जिमखाना के ऑनरेरी सैक्रेटरी तरुण सिक्का, वाइस प्रैजीडैंट राजू विर्क, ज्वाइंट सैक्रेटरी सौरभ खुल्लर तथा कैशियर अमित कुकरेजा के अलावा एग्जिक्यूटिव सदस्यों अनू माटा, शालिन जोशी, सुमित शर्मा, गुनदीप सिंह सोढी, प्रो. विपन झांजी, एम.बी. बाली, सी.ए. राजीव बांसल, जगजीत सिंह कम्बोज, नितिन बहल तथा हरप्रीत सिंह गोल्डी ने पूर्ण सहयोग दिया। यादगार सभा की ओर से विभिन्न अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस नाइट का आयोजन चेयरमैन एस.एस. अजीमल, महासचिव चंद्रमोहन, सैक्रेटरी शाहीन शर्मा तथा के.वी.एस. सोढी, नितिन कपूर, राकेश झांजी, शिव गुप्ता, कमल भगत व विजय चौधरी की देखरेख में किया गया। म्यूजिक डायरैक्टर सुधीर शर्मा ने अपनी पूरी टीम सहित सभी कलाकारों का आकर्षक धुनें बजाकर साथ दिया। क्लब मैनेजमैंट की ओर से इस नाइट हेतु बढ़िया इंतजाम किए गए थे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!