जालंधर लॉकडाऊन : कल से खुलेंगी कैमिस्ट शॉपस

Edited By somnath,Updated: 28 Mar, 2020 10:32 PM

jalandhar lockdown chemist shops will open tomorrow

कफ्र्यू के बीच जिला प्रशासन ने आज लोगों को राहत देते हुए कल से जालंधर में दोपहर 2 से 5 बजे तक कैमिस्ट शॉपस खोलने की आज्ञा दे दी है। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने को भी कहा गया है। आदेशानुसार कैमिस्ट शॉप के अंदर लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं होगी।...

जालंधर(सुधीर): कफ्र्यू के बीच जिला प्रशासन ने आज लोगों को राहत देते हुए कल से जालंधर में दोपहर 2 से 5 बजे तक कैमिस्ट शॉपस खोलने की आज्ञा दे दी है। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने को भी कहा गया है। आदेशानुसार कैमिस्ट शॉप के अंदर लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं होगी। वहीं दवाई लेने के लिए शॉपक के बाहर खड़े दो लोगों के बीच 1.5 मीटर की दूरी होगी। 

PunjabKesari
शनिवार को जारी अपने आदेश में जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा है कि जो व्यक्ति भी दवाई लेने कैमिस्ट शॉप जाएगा उसके पास डॉक्टर की लिखी पर्ची होना अनिवार्य है तथा साथ ही दवा लेने जाने वाले व्यक्ति को पैदल जाना होगा। इस दौरान किसी तरह का व्हीकल चलाने की मनाही होगी। इसके साथ ही कैमिस्ट शॉप को अपनी शॉप के बाहर डेढ़-डेढ़ मीटर की दूरी पर सफेद रंग के गोले बनाने होंगे और दवा लेने वाले व्यक्ति इन्हीं गोलों के अंदर खडे होंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!