लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले हथियारों सहित गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 16 Sep, 2019 10:27 PM

jalandhar hindi news

आदमपुर की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को नशीली गोलियों और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

जालंधर (सोनू): आदमपुर की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को नशीली गोलियों और हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार उर्फ नानू पुत्र कुलविन्दर सिंह वासी करतारपुर, विजय कुमार पुत्र दलवीर सिंह वासी करतारपुर, विजय कुमार पुत्र हरदयाल सिंह वासी कपूरथला, सूरज सिंह पुत्र कमलजीत सिंह वासी मौहल्ला पीर दास के रुप में हुई है।

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आदमपुर पुलिस ने जंडू सिंघा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान रामामंडी की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे आरोपी संजीव कुमार और विजय को रोका तो तलाशी के दौरान 980 नशीली गोलियां, 1 देसी पिस्तौल, 1 रिवालवर और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने राईफल बरामद करवाई। जिसे आरोपियों ने विजय और सूरज सिंह से ली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए आदमपुर पुलिस ने अलग-अलग पुलिस पार्टियां बनाकर आरोपी विजय और सूरज सिंह को 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। बता दें कि आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!