गारमेंट्स की दुकान में आए 2 व्यक्ति चेन व कैश छीनकर फरार

Edited By Mohit,Updated: 23 Aug, 2019 10:36 PM

jalandhar hindi news

गढ़े में एक गारमेंट्स की दुकान पर दो व्यक्तियों द्वारा लूटपाट करने का मामला सामने आया है।

जालंधर (वरुण): गढ़े में एक गारमेंट्स की दुकान पर दो व्यक्तियों द्वारा लूटपाट करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची थाना-7 की पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है और पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

जानकारी अनुसार गारमेंट्स की दुकान में दोपहर 4 बजे के करीब दो व्यक्ति आए। इस दौरान दुकान के अंदर आते ही उन्होंने दुकान के मालिक के साथ हाथापाई करनी शुरु कर दी और उससे मोबाइल, चेन और लगभग 15 हजार कैश छीनकर फरार हो गए। दुकान मालिक सुरजीत सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी अपने साथ चाकू लेकर आए थे और पहले भी कई बार वह दुकान पर आ चुके हैं।  


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!