भगवान वाल्मीकि के इतिहास से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Mohit,Updated: 23 Aug, 2019 09:02 PM

jalandhar hindi news

टीवी चैनल पर चल रहे धार्मिक सीरियल लव कुश में भगवान वाल्मीकि के रोल को गलत............

जालंधर: टीवी चैनल पर चल रहे धार्मिक सीरियल लव कुश में भगवान वाल्मीकि के रोल को गलत तरीके से दिखाने को लेकर भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना के प्रधान राजीव गोरा ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए धारावाहिक के डायरेक्टर राहुल तिवारी, हिमांशु व भगवान वाल्मीकि का रोल कर रहे एक्टर के खिलाफ थाना 4 में मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि टीवी चैनल पर प्रसारित धार्मिक सीरियल राम-सिया के लव-कुश को लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने काफी रोष व्याप्त किया था। गत दिवस को वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने जालंधर के बबरीक चौक नजदीक इकट्ठे होकर बाबू जगजीवन राम चौक तक रोष प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि चैनल सहित सीरियल के लेखक, डायरैक्टर और प्रोड्यूसर और नाटक में भगवान वाल्मीकि जी का किरदार अदा करने वालों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हो। इसके साथ ही उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि चैनल को जल्द से जल्द बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा न किया गया तो देश-भर में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!