गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम को आज लग जाएगी PNB बैंक की सिंबॉलिक सील

Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2018 09:49 AM

guru gobind singh stadium

इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट अधिकारियों द्वारा गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम को सील न लगने देने की तमाम कोशिशों के बावजूद पंजाब नैशनल बैंक (पी.एन.बी.) द्वारा कल गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम को सिंबॉलिक सील लगा दी जाएगी।

जालंधर (पुनीत): इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट अधिकारियों द्वारा गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम को सील न लगने देने की तमाम कोशिशों के बावजूद पंजाब नैशनल बैंक (पी.एन.बी.) द्वारा कल गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम को सिंबॉलिक सील लगा दी जाएगी। 

इसकी पुष्टि बैंक अधिकारियों ने करते हुए कहा कि ट्रस्ट बैंक को उनका कर्ज अदा नहीं कर रहा है जिसके चलते कल वह स्टेडियम को सिंबॉलिक सील कर देंगे जिसके बाद अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। बैंक के पास ट्रस्ट की 400 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी गिरवी है जिसमें अहम प्रॉपर्टी गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम है जिसकी बैंक ने वैल्यू लोन देते समय 288 करोड़ रुपए लगाई थी। इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट ने 2011 में 94.97 एकड़ स्कीम के लिए पंजाब नैशनल बैंक से 175 करोड़ रुपए का लोन लिया था जिसमें से 112 करोड़ के करीब का लोन अभी बकाया है जिसके चलते बैंक द्वारा उक्त कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 2 जुलाई को बैंक ने नोटिस भेजकर सूचित किया था कि यदि 12 जुलाई तक ट्रस्ट ने राशि अदा करने की कार्रवाई शुरू नहीं की तो बैंक 13 जुलाई को स्टेडियम को सील कर देगा। इस पर ट्रस्ट ने 13 जुलाई को 60 लाख रुपए का आई.सी.आई.सी.आई. बैंक का चैक भेजकर सील न लगाने की रिक्वैस्ट की थी। ट्रस्ट ने पत्र संख्या 1252 में स्वतंत्रता दिवस का हवाला देकर कहा था कि 15 अगस्त को स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होता है इसलिए उन्हें 15 अगस्त तक की मोहलत दी जाए। 

26 करोड़ से एन.पी.ए. से बाहर आएगा ट्रस्ट
 ट्रस्ट का अकाऊंट 31 मार्च को एन.पी.ए. (नॉन परफाॄमग एसैट) हो चुका है, अकाऊंट को एन.पी.ए. से बाहर निकालने के लिए ट्रस्ट को 26 करोड़ रुपए की राशि अदा करनी होगी। एन.पी.ए. से बाहर आने के बाद बैंक द्वारा सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगा दी जाती है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि एक्ट 2002 की धारा 13 (2) के तहत वह कानूनन ट्रस्ट की प्रॉपर्टी को कब्जे में लेने का अधिकार रखते हैं। 

1.40 करोड़ दिया, 70 लाख का वायदा नहीं हुआ पूरा
जुलाई में सील करने का नोटिस मिलने के बाद ट्रस्ट अधिकारी कुभकर्णी ङ्क्षनद्रा से जागे और पैसे जमा करवाने शुरू किए। 12 जुलाई से 26 अगस्त तक 1.40 करोड़ रुपए जमा करवाए। ट्रस्ट ने इसके अलावा 70 लाख रुपए और जमा करवाने का वायदा किया था लेकिन वह जमा नहीं हो पाए। ट्रस्ट ने 13 जुलाई को 60 लाख, 19 जुलाई को 40 लाख, 24 जुलाई को 30 लाख तथा मोहलत खत्म होने से एक दिन पहले 14 अगस्त को 10 लाख रुपए जमा करवाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!