होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, 4 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Vaneet,Updated: 27 Feb, 2020 09:52 PM

gambling was going the hotel room 4 gamblers climbed up police

सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने होटल में जुआ खेल रहे जुआरियों को ताश के पत्तों और लाखों की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।..

जालंधर(कमलेश): सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने होटल में जुआ खेल रहे जुआरियों को ताश के पत्तों और लाखों की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। ए.डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंचार्ज हरमिन्द सिंह को सूचना मिली थी कि वर्कशाप चौक के नजदीक स्थित होटल मैक्स में जुआ चल रहा है जिसके बाद पुलिस पार्टी ने होटल मैक्स के कमरा नंबर-101 में रेड कर 4 जुआरियों को ताश के पत्तों और 4 लाख 14 हजार की नकदी के साथ काबू कर लिया। 

आरोपियों के खिलाफ थाना-2 में गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सुखप्रीत सिंह उर्फ हनी निवासी राजा गार्डन, रमेश कुमार निवासी चंदन नगर, तेजिन्द्र सिंह निवासी वशीरपुरा, नितिन मल्होत्रा निवासी कोट किशन चंद के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि सभी आरोपी जुआ खेलने के आदि हैं। आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ हनी पहले भी 2017 में जुआ खेलते हुए होटल एमबैस्डर में गिरफ्तार हो चुका है। इस मामले में सुखप्रीत समेत अन्य साथियों पर थाना बारादरी में केस भी दर्ज हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!