डा. तनुजा तनु "राष्ट्रीय गरिमा अवार्ड 2024" से सम्मानित,  200 से अधिक महान विभूतियों को मिला पुरस्कार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Nov, 2024 11:07 PM

dr tanuja tanu honored with national garima award 2024

भगवती वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा द्वारा अध्यक्ष  डा.  अदित सिंह वर्मा (एडवोकेट) की अध्यक्षता में 10 नवंबर को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय गरिमा अवार्ड 2024 व  नेशनल एजुकेशन समिट 3.0  का आयोजन किया गया।

पंजाब डैस्क :  भगवती वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा द्वारा अध्यक्ष  डा.  अदित सिंह वर्मा (एडवोकेट) की अध्यक्षता में 10 नवंबर को मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय गरिमा अवार्ड 2024 व  नेशनल एजुकेशन समिट 3.0  का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि संदीप चौहान असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी प्रॉसीक्यूशन डिपार्मेंट करनाल द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। उनके साथ विशेषातिथि के तौर पर डॉ. नागेंद्र कुमार शर्मा डायरेक्टर हरियाणा कला परिषद कुरुक्षेत्र, रोहताश वर्मा  डी.ई.ओ. कुरुक्षेत्र,  डॉक्टर जितेंद्र जांगड़ा डिप्टी रजिस्टार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, के अलावा डॉ. शैली भिस्ती, डॉ. हर्ष वर्दन, ममता सूद, रेनू कुकर  ने दिया।  

कार्यक्रम में  डॉ.  आर.एस. घुम्मन, डॉ. देवेंद्र अरोड़ा बी गाबा, सुरेश कुमारी  को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया जबकि पंजाब से जालंधर की डा. तनुजा तनु को उनकी सामाजिक उपलब्धियों व साहित्यक योगदान तथा जालंधर की ही प्रिंसीपल डा. सुमन बाला डडवाल को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, कोलकाता, लखनऊ, चंडीगढ़ व हरियाणा  सहित देश भर से आई  लगभग 200 से अधिक समाज सुधारक, राजनीतिक, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों आदि  महान विभूतियों को  "राष्ट्रीय गरिमा अवार्ड" से सम्मानित किया गया।  समारोह में  सांस्कृतिक कार्यक्रम दौरान छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मंच संचालन  गगन दीप सिंह व पूजा ने बखूबी निभाया। समारोह की सफलता में  आकाश संस्थान का  विशेष सहयोग सराहनीय रहा। इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट संगीता वर्मा,  जनरल सेकेट्री अभिमन्यु,  गिरीश चावला ट्रेजरी, वाइस प्रिंसीपल सागर रत्न,  ममता जैन,  श्रीकांत बंसल,  सचिन मित्तल, साहिल कुमार ने  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!