घर में रेड कर देसी शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 02 Jul, 2020 05:22 PM

desi liquor caught red at home smuggler arrested

30 हजार एम.एल. देसी शराब समेत तस्कर को परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सुरिन्द्रपाल सिंह ने गिरफ्तार किया है। ...

जालंधर(महेश): 30 हजार एम.एल. देसी शराब समेत तस्कर को परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी सुरिन्द्रपाल सिंह ने गिरफ्तार किया है। 

ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोट कलां गांव में रहता हरदीप कुमार दीपा पुत्र सुरिन्द्रपाल देसी शराब का तस्करी करता है, जिस पर एस.एच.ओ. कैंट रामपाल के नेतृत्व में परागपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरिन्द्रपाल सिंह ने समेत पुलिस पार्टी दीपा के घर रेड कर उसे अवैध शराब समेत रंगे हाथों पकड़ लिया। शराब उसने प्लास्टिक के कैनी में डाली हुई थी जो कि आगे किसी को सप्लाई करनी थी। ए.सी.पी. ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना जालंधर कैंट में केस दर्ज किया गया है और माननीय अदालत में पेश कर उसका  पुलिस रिमांड हासिल किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!