सिटी स्टेशन के रिफ्रैशमैंट रूम का ठेका खत्म, बंद करने के निर्देश

Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2019 01:25 PM

city station refreshment room

सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर स्थित रिफ्रैशमैंट रूम का ठेका 24 जून को खत्म हो गया। स्टेशन अधीक्षक आर.के. बहल ने रिफ्रैशमैंट रूम संचालक जोगिंद्र सिंह को रात 12 बजे के बाद रिफ्रैशमैंट रूम को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

जालंधर (गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर स्थित रिफ्रैशमैंट रूम का ठेका 24 जून को खत्म हो गया। स्टेशन अधीक्षक आर.के. बहल ने रिफ्रैशमैंट रूम संचालक जोगिंद्र सिंह को रात 12 बजे के बाद रिफ्रैशमैंट रूम को बंद करने के निर्देश दिए हैं। जोगिंद्र सिंह ने एस.एस. के निर्देशों के बाद रिफ्रैशमैंट रूम का सारा सामान निकालकर खाली करना शुरू कर दिया। रिफ्रैशमैंट रूम संचालक का कहना है कि ठेका रिन्यू करने के लिए कंपनी ने ऑनलाइन अप्लाई किया हुआ है। इसके लिए 26 जून को टैंडर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि ठेका रिन्यू न होने की वजह से स्टेशन अधीक्षक ने रिफ्रैशमैंट रूम को बंद करवा दिया। वहीं दूसरी तरफ पता चला है कि ठेका रिन्यू न होने की वजह से अमृतसर रेलवे स्टेशन पर स्थित रिफ्रैशमैंट रूम को भी बंद करवा दिया गया था।

रेलयात्रियों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना
रिफ्रैशमैंट रूम बंद होने की वजह से रेलयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि कई ऐसी ट्रेनें भी हैं जिनमें पैंट्री कार नहीं है। इन ट्रेनों के यात्री रिफ्रैशमैंट रूम से ही खाना लेते हैं। कई यात्रियों द्वारा खाने के लिए एडवांस बुकिंग भी करवाई जाती है, लेकिन अब रिफ्रैशमैंट रूम बंद होने की वजह से यात्रियों का परेशान होना लाजिमी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!