बच्ची का भ्रूण मिलने का मामलाः पुलिस ने 2 CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ली

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Nov, 2019 09:36 AM

cctv footage under police custody

बुधवार को मिल सकता है सुराग

जालंधर(वरुण): संजय गांधी नगर स्थित नहर से मिले बच्ची के भ्रूण के मामले में पुलिस ने 2 सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। 5-5 घंटों की फुटेज को देर शाम खंगालना शुरू कर दिया गया, जबकि बुधवार को फुटेज से कुछ सुराग मिलने की संभावना है। 

चौकी फोकल प्वाइंट के इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि अगर फुटेज में लोगों द्वारा बताए गई एक्टिवा दिखाई दी तो जांच में काफी मदद मिल सकती है। अगर फुटेज में कोई सुराग नहीं मिला तो जिस जगह से बच्ची का भ्रूण मिला वहां का डंप डाटा निकलवाएगी। बता दें कि सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे संजय गांधी नगर से निकलती नहर में 4 से 5 माह की बच्ची का भ्रूण मिला था। भ्रूण को लिफाफे में डाल कर तौलियां में लपेट कर सूखी नहर में रखा गया था। चौकी फोकल प्वाइंट में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!