कार में लगी आग, 4 सवार बाल-बाल बचे

Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2020 10:56 AM

car fire 4 passengers narrowly escaped

स्थानीय नकोदर रोड पर गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब के पास एक कार में अचानक आग लग जाने से कार तो जल गई पर इसमें सवार 4 व्यक्ति बाल-बाल बच गए। स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी संजीवन सिंह एस.आई. ने बताया कि कार में 4 व्यक्ति सवार थे।

मलसियां(त्रेहन): स्थानीय नकोदर रोड पर गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब के पास एक कार में अचानक आग लग जाने से कार तो जल गई पर इसमें सवार 4 व्यक्ति बाल-बाल बच गए।
स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी संजीवन सिंह एस.आई. ने बताया कि कार में 4 व्यक्ति सवार थे।

कार के मालिक दलवीर सिंह पुत्र उजागर सिंह वासी नकोदर का गांव दौलतपुर ढड्डा में क्लीनिक है। वह आज सायं शाहकोट से नकोदर जा रहे थे कि मलसियां में नकोदर रोड पर स्थित खैहरा मैडीकल हाल की दुकान से दवाई लेने हेतु रुके। जब उन्होंने अपनी कार को स्टार्ट किया तो कार में आग लग गई। इस पर उन्होंने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब के सेवादारों ने पानी के पाइप और बाल्टियों से कार पर पानी डाल कर आग बुझाई। उन्होंने कहा कि कार में आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!