Edited By Urmila,Updated: 25 Jun, 2022 03:26 PM

वार्ड नं. 16 के अंतगर्त आते इलाका सतनाम नगर में वोल्टेज बढ़ जाने से कई घरों की दीवारों में करंट आ गया। कई घरों के उपकरण जल गए जिससे लोगों...
जालंधरः वार्ड नं. 16 के अंतगर्त आते इलाका सतनाम नगर में वोल्टेज बढ़ जाने से कई घरों की दीवारों में करंट आ गया। कई घरों के उपकरण जल गए जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान एक व्यक्ति भी करंट की चपेट में आ गया और जिसे अस्पतल में दाखिल करवाया। इसके अलावा अन्य इलाकावासियों को भी करंट के झटके लगे।
करंट आने की खबर प्रधान दीनानाथ को मिलते ही उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन करके हाई वोल्टेज तारों के कारण आ रहे करंट को लेकर तुरंत कदम उठाने को कहा। आम आदमी पार्टी के प्रधान दीनानाथ ने बिजली कर्मचारियों को घरों के ऊपर से गुजरी रही तारों को कहीं और शिफ्ट करने को कहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here