तीन किलो अफीम सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2020 05:39 PM

5 smugglers arrested with three kilos of opium

पंजाब के जालंधर आयुक्तालय पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में 5 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 किलो अफीम और 80 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।

जालंधर: पंजाब के जालंधर आयुक्तालय पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 किलो अफीम और 80 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों में से 3 की पहचान सत्यपाल (28), अजीत कुमार (29) और अभय गौतम (22) के रूप में की गई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी है और वर्तमान में लुधियाना के शेरपुर में रह रहे हैं।

इसके अलावा दो अन्य आरोपियों में एक राजिंदर सिंह लुधियाना के शिवाजी नगर और दूसरा हरियाणा के पानीपत जिले के गाँव डाहर का आजाद सिंह (41) है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस की एक टीम रणजीत नगर टी-पॉइंट लाडोवाली रोड पर जांच कर रही थी और सत्यपाल, अजीत कुमार और आज़ाद सिंह को रोक कर उनके पास से 2.5 किलोग्राम अफीम के अलावा 80 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इसी तरह पुलिस की एक अन्य टीम ने कमल होटल पैलेस चौक में जांच के दौरान एक्टिवा सवार राजिंदर सिंह को रोका। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से 250 ग्राम अफीम बरामद की और उसकी निशानदेही पर आजाद सिंह को लांबा पिंड चौक से दबोचा गया।   भुल्लर ने कहा कि आरोपियों के सम्पकर् में आने वालों की जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!