2 किलो गांजा व नशीली गोलियों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 22 Nov, 2019 07:10 PM

2 peoples arrested with drugs

फिल्लौर पुलिस ने दो किलो गांजा और हजारों नशीली गोलियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

फिल्लौरः फिल्लौर पुलिस ने दो किलो गांजा और हजारों नशीली गोलियों सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राज लाल साहनी और दीपक सिंह निवासी गांव पुरहीरा थाना सदर जिला होशियारपुर के तौर पर हुई।

जानकारी अनुसार आरोपी राज लाल साहनी को एएसआई चरनजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान उससे दो किलो गांजा बरामद हुआ। इसी तरह एएसआई संता सिंह ने लसाड़ा अड्डे के पास चेकिंग के दौरान पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसके हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी ली, तो उसमें से 9150 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!