कंडी क्षेत्र की समस्याओं से केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को करवाया अवगत

Edited By Mohit,Updated: 14 Jul, 2019 03:44 PM

union minister som prakash

कंडी क्षेत्र की समस्याओं संबंधी एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता दुष्यंत मिन्हास की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से मिला और उन्हें एक मांग पत्र भेंट किया गया।

गढ़दीवाला (जितेन्द्र): कंडी क्षेत्र की समस्याओं संबंधी एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता दुष्यंत मिन्हास की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से मिला और उन्हें एक मांग पत्र भेंट किया गया। जिसमें गांव बडला में पीने वाले पानी की समस्या को हल करने, सिविल डिस्पैंसरी बडला में पक्के तौर पर डाक्टर व अन्य स्टाफ लगाने, बडला के राधा स्वामी सत्संग घर को पक्की सड़क बनाने तथा गांव कोई के मंदिर को पक्की सड़क बनाने व अन्य समस्याओं को हल करने की मांग की गई।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिलाया कि वह उक्त समस्याओं को जल्दी से जल्दी हल करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर दुष्यंत मिन्हास के साथ ठाकुर भूपिन्द्र सिंह, ठाकुर केवल सिंह, कैप्टन शाम सिंह, तिलक राज, राम लाल, काबुल सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!