दिन-दिहाड़े घर में दाखिल होकर लूट की वारदात को दिया अंजाम

Edited By Mohit,Updated: 01 Jun, 2020 05:06 PM

theft in batala

पुलिस लाइन रोड पर स्थित मोहल्ला शिव नगर में नौसलबाजों द्वारा दिन-दिहाड़े घर में...........

बटाला (बेरी): पुलिस लाइन रोड पर स्थित मोहल्ला शिव नगर में नौसलबाजों द्वारा दिन-दिहाड़े घर में दाखिल होकर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में संतोश कुमारी पत्नी राज कुमार निवासी शिव नगर ने बताया कि वह बैंक में नौकरी करती है।आज वह रोजाना की तरह बैंक अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी। उसकी बेटी आंचल घर में अकेली थी। उनके घर के बाहर 2 महिलाओं ने दरवाजा खटखटाया और उसकी बेटी को कहने लगी की उसकी माता कहां है, हमें बैंक के बारे उसने कुछ पूछना है। इस उपरांत आंचल ने उनको कहा कि उसकी माता अभी घर पर नहीं है और वह शाम को घर आकर उनको मिल लें। इसके बाद उक्त महिलाओं सहित 3 लोग घर के दरवाजे से घर में दाखिल हो गए और आंचल को दबोच कर लूट की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया।

संतोश कुमारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति घर में से चांदी की सिक्के जो करीब एक किलो के थे, 2 चूड़ियां, करीब डेढ लाख का सोना, 15 हजार रुपए के करीब नगदी व चाबियां लेकर फरार हो गए। इसके बाद आंचल द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ला वासी एकत्र हुए और उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ मुखत्यार सिंह व सिंबल चौंकी के इंचार्ज ए.एस.आई अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। इस संबंध में और जानकारी देते हुए एस.एच.ओ मुखत्यार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!