खेत में लटका हुआ मिला व्यक्ति का शव, फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 27 Aug, 2024 04:35 PM

murder dead body

इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

गुरदासपुर(हरमन): गुरदासपुर के गांव अब्बलखैर में गांव के 45 वर्षीय युवक का शव खेतों में लटका हुआ मिला। मृतक युवक की पहचान जसविंदर सिंह (45 वर्ष) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव अब्बलखैर के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अब्बलखैर में एक व्यक्ति ने खेतों में पेड़ से फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!