इस जिलेे के सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की 30 नवंबर तक छुट्टियां रद्द

Edited By Vaneet,Updated: 10 Oct, 2019 09:35 PM

government employees district canceled holidays till 30 november

श्री गुरू नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व व करतारपुर कॉरिडोर खोलने सम्बन्धी नवम्बर माह ...

गुरदासपुर(विनोद): श्री गुरू नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व व करतारपुर कॉरिडोर खोलने सम्बन्धी नवम्बर माह में बटाला डेरा बाबा नानक में आयोजित किए जाने वाले समारोह को मुख्य रखते हुए जिलाधीश गुरदासपुर विपुल उज्जवल ने एक आदेश जारी करके जिला गुरदासपुर के समूह विभागों के मुखियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की 30 नवम्बर 2019 तक बिना समय पूर्व प्रवानगी छुट्टी करने पर रोक लगा दी है और समूह अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि वह किसी भी हालत में अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। 

इन आदेशों की पालना न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध उनके विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखकर सख्त कार्रवाई की सिफारिश की गई है। जिलाधीश ने अपने पत्र नम्बर 5163-5220 तिथि 10-10-2019 अनुसार जिला के समूह मुखियों को जारी किया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!