CIA स्टाफ ने छापामारी दौरान 150 लीटर लाहन की बरामद

Edited By Mohit,Updated: 30 May, 2020 03:42 PM

cia staff recovered 150 liters of liquar during raids

सी.आई.ए.स्टाफ गुरदासपुर ने मुखबर की सूचना पर छापामारी दौरान 150 लीटर लाहन तो.............

गुरदासपुर (हरमन): सी.आई.ए.स्टाफ गुरदासपुर ने मुखबर की सूचना पर छापामारी दौरान 150 लीटर लाहन तो बरामद कर ली परंतु आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस स्टेशन दीनानगर में आबकारी एक्ट की धारा 61-1-14 तहत मामला दर्ज करके उसकी तालाश की जा रही है। 

सी.आई.ए स्टाफ में तैनात ए.एस.आई रछपाल सिंह ने बताया कि स्टाफ को मुखबीर ने सूचना दी थी कि आरोपी राजन कुमार उर्फ लाडी पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव डीडा सांसियां गांव के पास बहते रजवाहे समीप आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में लाहन के साथ बैठा है जिस पर पुलिस पार्टी ने जब मौके पर छापामारी की तो आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक ड्रम में पड़ी 150 लीटर लाहन बरामद करके आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!