युवती से दुष्कर्म करने वाला नाबालिग युवक गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Sep, 2019 02:30 PM

a minor youth who raped a woman was arrested

विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी को गुरदासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गुरदासपुर(हरमनप्रीत, विनोद): विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले नाबालिग आरोपी को गुरदासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके माता-पिता पर भी केस दर्ज किया है, जो अभी फरार हैं।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गुरदासपुर के एक गांव की 27 वर्षीय लड़की ने पुलिस को शिकायत दी थी कि हरजीत सिंह पुत्र कुलविंद्र सिंह निवासी लुढका बुट्टर उसे विवाह का झांसा देकर फिल्लौर ले गया था। वहां अपने माता-पिता की उपस्थिति में उसने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके बाद वह उसे गुरदासपुर छोड़ गया। आरोपी 17 सितम्बर को फिर से उसके घर आया और उसे अकेला देखकर जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो उसका भाई वहां आ गया। वह उसके भाई को धमकाते हुए फरार हो गया। 

पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर हरजीत सिंह और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया था। वह उसी दिन से फरार था, पुलिस ने उसे सठ्याली पुल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 17 साल है, जिस कारण वह नाबालिग बताया जा रहा है। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!