शादी समारोह में भिड़े दो गुट, आधा दर्जन लोग हुए घायल

Edited By Kalash,Updated: 01 Sep, 2024 06:10 PM

two groups clashed at a wedding ceremony

गत रात उपमंडल के गांव बहाववाला में एक शादी समारोह में परिवार के ही दो गुट आपस में भिड़ गए।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): गत रात उपमंडल के गांव बहाववाला में एक शादी समारोह में परिवार के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। इससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

अस्पताल में उपचाराधीन गुरजीत सिंह पुत्र मेजर सिंह, प्रेम पुत्र पलकूराम, राजिंद्र पुत्र रंगाराम और गुरदीप पुत्र बाबूराम ने बताया कि घर में शादी समारोह चल रहा था कि इसी दौरान उनके कुछ परिवारिक सदस्यों ने घर में घुसकर गाली गलौच करना शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने सभी को तेजधार हथियारों से घायल कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के घायल राजकुमार पुत्र रामकुमार व संदीप पुत्र गोमती राम ने बताया कि उनका मामा घर में बैठा था कि उक्त लोगों ने घर पर आकर उससे मारपीट की और जब उन्होंने उसका बचाव किया तो उन्होंने हमें मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना बहाववाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!