सैर कर रहे व्यक्ति को कार चालक ने मारी टक्कर

Edited By Mohit,Updated: 18 Oct, 2019 02:55 PM

road accident in firozpur

मक्खू के रेलवे रोड पर बीती रात सड़क किनारे पर सैर कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी।

फिरोजपुर (कुमार,मनदीप): मक्खू के रेलवे रोड पर बीती रात सड़क किनारे पर सैर कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त व्यक्ति जख्मी हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित के भाई के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत थाना मक्खू में मामला दर्ज किया है। 

थाना मक्खू के सहायक इंस्पैक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता रजेश कुमार पुत्र दर्शन लाल निवासी आरीया समाज गली मक्खू ने बताया कि बीती रात जब उसका भाई गुरसेवक सिंह सैर कर रहा था तो कार नंबर पीबी-10ईवाई-6266 के चालक ने उसे टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया। इस हादसे में गुरसेवक सिंह जख्मी हो गया और उसे उपचार के लिए मोगा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामलें की जांच कर रहे सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!