अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Edited By Mohit,Updated: 04 Dec, 2020 06:11 PM

road accident elderly death

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित गांव पिंडी के पास अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे........

गुरूहरसहाय (आवला): फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर स्थित गांव पिंडी के पास अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर गांव पिंडी के पास पैदल जा रहा था तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह व्यक्ति कौन है कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था इसका किसी को भी कुछ मालूम नहीं है। पुलिस अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि मृतक बुजुर्ग व्यक्ति के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक बुजुर्ग के शव को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे रखा जाएगा, ताकि उसकी पहचान हो सके।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!