Punjab : नहीं थम रहा गौ तस्करी का कारोबार, 15 गऊओं के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jun, 2024 03:53 PM

punjab cow smuggling business is not stopping

रोजपुर शहर के मक्खू गेट एरिया में गत रात्रि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने एक बड़े ट्रक में कत्ल मारने के इरादे से ले जाई जा रही 15 गऊओं के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ शिकायतकर्ता मुद्दई सुरजीत कुमार पुत्र महेंद्र पाल वासी जीरा गेट...

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर शहर के मक्खू गेट एरिया में गत रात्रि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने एक बड़े ट्रक में कत्ल मारने के इरादे से ले जाई जा रही 15 गऊओं के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ शिकायतकर्ता मुद्दई सुरजीत कुमार पुत्र महेंद्र पाल वासी जीरा गेट फिरोजपुर शहर के बयानों पर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते एएसआई अयूब मसीह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक पंजाब नंबर का ट्रक में गऊओं को ले जाया जा रहा है और यह ट्रक मक्खू गेट के एरिया में खड़ा हुआ है और इससे तस्करी के लिए महाराष्ट्र आदि में भेजा जाना है, तो पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर जाकर ट्रक में बैठे व्यक्तियों को पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे सके और न ही किसी तरह का कोई कागज पेश कर सके। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा यादवेंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह जिला गुरदासपुर ,लवप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह जिला गुरदासपुर और नरेंद्र सिंह पुत्र जसवीर सिंह जिला गुरदासपुर को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!