शहर में सक्रिय शातिर गिरोह गिरफ्तार, कई वारदातें सुलझीं

Edited By Urmila,Updated: 01 Jun, 2026 05:23 PM

cunning gang arrested

नगर में पुलिस को उस समय आज बड़ी सफलता हाथ लगी, जब नगर थाना नं 1 की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर में चोरियों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया हैै।

अबोहर (भारद्वाज) : नगर में पुलिस को उस समय आज बड़ी सफलता हाथ लगी, जब नगर थाना नं 1 की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगर में चोरियों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को काबू कर उनके पास से चुराए गए मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर व एल.सी.डी. बरामद की है। जिनको कल अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के अनुसार नगर थाना नं 1 के प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि सहायक सबइंस्पैक्टर मोहन लाल ने पुलिस पार्टी सहित बहावलवासी लिंक रोड़ पर मुखबिर की सूचना पर पंजपीर नगर निवासी सन्नी पुत्र सतनाम सिंह व प्रितपाल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह तथा हरजीत उर्फ प्रीत पुत्र जगजीत व अनमोल पुत्र जगसीर को काबू किया जो कि चोरी करने के आदी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के चार युवकों से नगर से चुराए गए 6 मोटरसाइकिल, 5 सिलेंडर व एक एल.ई.डी. मिली है। जो कि उन्होंने गत दिवस ही मलोट रोड पुल के नीचे एक होटल से चुराई थी जिसकी शिकायत उन्हें मिली थी। इसके अलावा चुराए गए मोटरसाइकिल शहर के विभिन्न स्थानों से चुराए गए है, जबकि गैस सिलेंडर इन्होंने मोहल्ला दयाल नगरी से चोरी किए थे। पुलिस ने इनके खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 303 (2), 317 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनको रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के मोटरसाइकिल चोरी हुए थे। उनके तीन मालिकों को ट्रेस कर लिया गया है। जिनको सूचना देकर कोर्ट के माध्यम से उनके मोटरसाइकिल लौटाए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!