खेत में सो रहे माली की गला दबाकर हत्या की

Edited By Mohit,Updated: 30 Jun, 2020 03:33 PM

gardener murder case

गत रात्रि एक फार्म के नजदीक अज्ञात लोगों द्वारा खेत में सो रहे एक प्रवासी मजदूर..............

अबोहर (रहेजा): गत रात्रि एक फार्म के नजदीक अज्ञात लोगों द्वारा खेत में सो रहे एक प्रवासी मजदूर (माली) की गला दबाकर हत्या कर मौका देख फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पंहुच कर डी.एस.पी. अबोहर राहुल भारद्वाज, डी.एस.पी. देहाती अवतार सिंह व नगर थाना-1 की पुलिस द्वारा जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस को दी जानकारी में मृतक पूर्ण मल के पुत्र सुमित ने कहा कि उन्होंने गांव के नजदीक ही 2 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर सब्जी बीजी हुई है तथा सब्जी की रखवाली के लिए उसके पिता खेत में ही सोते है। गत रात्रि वह अपने पिता को खेत में रोटी देकर आया था तथा जब सुबह करीब 6 बजे वह खेत में गया तो उसके पिता चारपाई पर मृत पडे थे। उसने घटना की जानकारी खेत मालिक सहित पुलिस को दी। इस संबध में डीएसपी देहाती अवतार सिंह ने बताया कि हत्यारों को ढूढने के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें बनाई गई है तथा जल्दी ही हत्यारोें को काबू कर लिया जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!